जगाधरी: यमुनानगर विधायक और जिला अध्यक्ष ने आईटीआई का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से लिया फीडबैक
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने आज कार्यक्रम से लौटते समय आईटीआई में औचक निरिक्षण किया। जिसमें उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में बच्चों से जानकारी ली और अपना फीडबैक भी वहां के रजिस्टर में लिखा है। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर अलग-अलग विभाग में जाकर इस तरह से लोगों का फीडबैक लेते रहते हैं।