टोंकखुर्द: गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर को टोकखुर्द में किया जाएगा
रविवार रात 9 बजे शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश शासन एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम द्वारा 01 दिसंबर सोमवार 2025 को गीता जयंती महोत्सव भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिला संयोजक कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि विश्व गीत प्रतिष्ठानम की योजना अनुसार टोकखुर्द में 500 लोगों द्वारा गीता के 15वें अध्याय का कंठस्थ पाठ किया जाना सुनिश्चित है।