ताल–आलोट रोड पर एक युवक घायल अवस्था में मिला,जिसकी पहचान नरसिंह पिता भागीरथ,निवासी दशहरा मैदान आलोट के रूप में हुई,राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से घायल हुआ,उपचार के लिए सिविल अस्पताल आलोट पहुँचाया जहाँ से उसे रतलाम रेफर किया।