जहानाबाद के हुलासगंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं से 6-7 छात्र प्रभावित हुए, जिनमें से एक गुड्डू कुमार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। दमकल और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जबकि आगे की कार्रवाई सोमवार रात्रि करीब 8 बजे तक भी जारी है।