नबीनगर: विधानसभा क्षेत्र में पुल का शिलान्यास 21 सितंबर को करेंगे विधायक डब्लू सिंह
नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधार से मोहन बिगहा बीच बटाने नदी पर पुल निर्माण कार्य का 21 सितंबर को विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।