बरेली: परतासपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की जमीन के दबंगों ने फर्जी कागज बनाकर किया सौदा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परतासपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया दबंगों द्वारा उसकी जमीन के फर्जी कागज बनाकर उसका सौदा कर दिया पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी जान से मारने की धमकी दी और मारा पीटा इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई एसएसपी बरेली से थाना मामले की शिकायत की है