बेरमो क्षेत्र के फुसरो में शनिवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और समरसता के वातावरण में निकाली गई।“एक शाम सांवरे के नाम” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बेरमो निवासी भिन्न-भिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बावजूद एक ही रंग में नजर आए, श्याम भक्ति के रंग में निशान यात्रा का शुभारंभ।