उत्तराखंड में 50 रोप वे प्रस्तावित हैं, जिनमें से छह को प्राथमिकता दी गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोप-वे निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब प्रोजेक्ट्स का कार्य आवंटित कर दिया गया है। काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंचीधाम को भी शामिल किया गया है।