जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य सड़क मार्ग बासुकीनाथ नंदी चौक के समीप सोमवार 3:00 बजे तेज गति में जा रही टेंपो और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई,इस घटना में दोनों गाड़ी पर सवार लोग बाल बाल बच गए।स्कॉर्पियो का एक साइड क्षतिग्रस्त हो गया,लोगों की भीड़ जमा होने से पहले ही टेंपो घटनास्थल से फरार हो गया।स्कॉर्पियो जरमुंडी प्रखंड का ही बताया जाता है।