चौपारण के जाने-माने दवा व्यवसायी और वर्णवाल मेडिकल के संचालक इंद्रदेव लाल बरनवाल का आज अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे मिलनसार और समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह चौपारण मुक्तिधाम में किया जाएगा।