सूर्यपुरा: अलीगंज गांव से सूर्यपुरा पुलिस ने पत्नी प्रताड़ना और दूसरी शादी करने के आरोप में पति को भेजा जेल
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव से दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कुंती देवी ने अपने पति अभय कुमार सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से