अनूपगढ़: खेलो इंडिया केंद्र ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट
भारत सरकार की खेलो इंडिया स्कीम के तहत अनूपगढ़ के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया केंद्र में गुरुवार शाम 4 बजे चयनित खिलाड़ियों को खेलकिट का वितरण किया गया। जिला खेल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई है। स्टेडियम में खेल सुविधाएं विकसित की जाएगी।