केकड़ी: डीएलईडी परीक्षा 30जून को होंगी आयोजित,सफल संचालन को लेकर केकड़ी पंचायत समिति सभागार में जिलास्तरीय बैठक हुई आयोजित
Kekri, Ajmer | Jun 28, 2024 30जून को आयोजित होने वाली डीएलईडी परीक्षा 2024 के सफल संचालन हेतु शुक्रवार को जिले के सभी केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षकों की एक अति आवश्यक बैठक पंचायत समिति सभागार केकड़ी में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता ज़िला परीक्षा समन्वयक केकड़ी व ज़िला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक केकड़ी गोविंद नारायण शर्मा ने की।कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर 4430 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।