बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण उठे मोंथा तूफान का असर जशपुर जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों से जिले के विभिन्न इलाकों — बगीचा, दुलदुला, लोदाम, पंडरापाठ और सन्ना क्षेत्र — में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान कटाई के इस मौसम में लगातार हो रही बरसात से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। कि