गोमिया प्रखंड अंतर्गत बोकारो नदी गोमिया छठ घाट में सोमवार को काशी विश्वनाथ के तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ।इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।यह आयोजन संध्या अर्घ्य के समय करीब 4 बजे शाम से शुरू किया गया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने वाले सभी आचार्य काशी से पधारे हैं।