मथुरा: अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को बाइक दिलाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को मोटरसाइकिल का दिलाना एक युवक को मंहगा पड़ा। बैंक में चोरी इन लोगों ने की और बलदेव पुलिस ने उस युवक को धर लिया जिसने बाइक का सौदा कराया था इस मामले में पीड़ित पिता ने एसएसपी से निर्दोष को थाने से छुड़वाने की गुहार लगाई है।