रैपुरा: दोस्ती का खौफनाक अंत: जंगल में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 48 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा
Raipura, Panna | Mar 16, 2026 रैपुरा थाना क्षेत्र के रुपझिर मोड़ के पास जंगल में मिले युवक के अंधे हत्याकांड का पन्ना पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। मृतक की पहचान कटनी निवासी 19 वर्षीय करण चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अमर केवट (18) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुराने विवाद में पत्थर से हमला कर हत्या की थी। मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किए गए।