गभाना: घौरोठ में किसान की हत्या का एक माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा, नाराज ग्रामीणों ने सीओ से की मुलाकात
गभाना क्षेत्र के गांव घौरोठ में किसान गिरीश कुमार उर्फ विनय की निर्मम हत्या के एक माह बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। 15 फरवरी की शाम को खेतों पर गए किसान की अज्ञात हमलावारों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गिरफ्तारी के आश्वासन दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष है।