बीकानेर जिले के नोखा उपखंड के केड़ली गांव में शुक्रवार को शहीद सूबेदार तुलछाराम सियाग की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अनावरण समारोह में आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित