बौंसी: मेला मैदान के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Bausi, Banka | Jan 30, 2026 मेला मैदान समीप शुक्रवार करीब 4 बजे सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो महिला एवं एक चार वर्षीय बालक शामिल है। बताया गया कि ई रिक्शा को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा सवार महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। जख्मी की पहचान रूबी कुमारी, अंजली कुमारी और सूरज कुमार के रूप में हुई है। सभी का अस्पताल में उपचार किया गया।