बाराबंकी में शिवम रावत हत्याकांड के दो माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।परिजनों का आरोप है कि शिवम रावत 19 जनवरी को लापता हो गए थे और अगले दिन 20 जनवरी को उनका शव एक पेड़ से लटका मिला था।