बांदा: बड़ागांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर 4 लोगों ने युवती को मारपीट कर किया घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Jan 18, 2026 बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव मे गाली गलौज करने से मना करने पर 4 लोगों ने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल युवती के परिजनों नें संबंधित पुलिस को सूचना दी है। और परिजनों नें घायल युवती को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल युवती बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव की निवासी है।