सतना में सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती के अवसर पर समाज की महिलाओं ने कंवर नगर सिंधी कैंप से बाइक रैली निकाली । महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए बाइक रैली में प्रदेश के राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी शामिल हुई । शुक्रवार की दोपहर 2 बजे महिलाओं की बाइक रैली शहर के प्रमुख चौक चौराहो और सड़क मार्ग से भ्रमण करती हुई वापस सिंधी कैंप में खत्म हुई ।