बरेली: इंडी अलायंस के नेता मुद्दा विहीन है: बरेली में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी ने बरेली लोकसभा प्रत्यासी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी और योगी के रोड शो के साथ ही योगी सरकार के मंत्रियों ने भी बरेली में डेरा डाल रखा है। कैबिनेट मंत्री और पीलीभीत लोकसभा के प्रत्यासी जितिन प्रसाद ने आज बरेली में एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।