कटकमदाग: होमगार्ड के बेटे ने रचा कीर्तिमान, बने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पिता के संघर्ष से मिली सफलता
हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावां गांव के रहने वाले होमगार्ड जवान (सेवानिवृत्त) अजीत कुमार मिश्र के पुत्र अंकित कुमार मिश्र ने कड़ी मेहनत और निरंतर संघर्ष के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन JSSC CGL 2023 परीक्षा में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर हुआ है। परिवार और पूरे इलाके में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है।