सूरतगढ़: अनन्या मोट्यार ने नेपाल में ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल, हर्ष स्कूल के स्टाफ ने ₹31,000 के चेक से किया सम्मानित
सूरतगढ़ की अनन्या मोट्यार को नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए हर्ष स्कूल में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्हें 31,000/- रुपए का सम्मान चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश थे।