नौरोजाबाद: खेर मन्दिर नौरोजाबाद बना लड़ाई का अड्डा साफ सफाई और देखरेख के लिए रखे गए पति पत्नी रोज करते है हंगामा
नौरोजाबाद के 5 नम्बर में खेर माता मंदिर में SECL प्रबन्धन के द्वारा मन्दिर निगरानी समिति तो बनाई गई है लेकिन मन्दिर की सुध लेने वाला कोई नजर नही आता है। मन्दिर परिसर में पूजापाठ और देखरेख के लिए रखे गए पति-पत्नी आए दिन नशे की हालात में एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए मन्दिर की शांति भंग करते है। लेकिन प्रबंधन के द्वारा कोई एक्शन नही लिया जा रहा है।