हरदा: मां कृष्ण को दिन में आठ बार खिलाती थीं व्यंजन, शहर के सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट व ब्रजवासियों ने लगाया 56 भोग
Harda, Harda | Oct 22, 2025 आज 22 अक्टूबर शाम 5 बजे पुजारी पंडित बालू व्यास ने भगवान सत्यनारायण का विशेष श्रंगार किया, जिसके बाद पूजन और महाआरती की गई। पुजारी व्यास ने बताया कि सामान्यतः गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन होती है। हालांकि, इस वर्ष दो अमावस्या होने के कारण अन्नकूट महोत्सव दीपावली के दो दिन बाद मनाया गया।