सारंगपुर-अकोदिया स्टेट हाईवे 41 पर बुधवार 8 बजे केवड़ाखेड़ी जोड़ के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोदना निवासी मनोहर भिलाला के रूप में हुई है। मनोहर भिलाला अपने परिवार से मिलने के बाद शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलाय कलां में अपनी वार्ड बॉय की ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।