बड़सर: बणी पंचायत के थाना गांव में भूस्खलन का कहर, 9 मकान खतरे की जद में, अनुमानित नुकसान करीब 10 लाख
सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र की बणी पंचायत के थाना गांव में भारी तबाही मचाई। अचानक हुए भूस्खलन के कारण गांव के 9 मकान खतरे की चपेट में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।जानकारी के अनुसार रातभर लगातार हुई बारिश से पहाड़ी दरक गई।