कायमगंज: तहसील समाधान दिवस पर पीड़ित दिव्यांग ने एसडीएम से की शिकायत, पीआरडी जवान पर डिब्बे से ₹10,200 निकालने का लगाया आरोप
कायमगंज तहसील समाधान दिवस पर जनपद एटा थाना जैथरा के गांव खेतुपुरा निवासी दिव्यांग उमेश ने पीआरडी के दो जवानों पर चोरी का गंभीर आरोप लगाकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उमेश चंद्र दोनों पैरों से दिव्यांग है। उमेश चंद्र अपनी आजीविका चलाने के लिए मांगकर गुजारा करता है। वह कम्पिल के गांव बरखेड़ा में एक साइकिल पंचर की दुकान पर रात बिताता है।