जौनपुर: उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्सों ने किया विरोध प्रदर्शन
उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्सों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप में करीब 400 नर्सें कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठीं और अपने मूल पद से हटाए जाने तथा वेतन कटौती के खिलाफ आक्रोश जताया।