बिल्सी: बेहटा गुसाई गांव में बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया
Bilsi, Budaun | Sep 16, 2025 बिल्सी: बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बिल्सी थाना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, यहां हालत गंभीर देखते हुए महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।