हौज खास: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पहुंची दिल्ली के आशा किरण आश्रय गृह
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के आशा किरण आश्रय गृह पहुंचीं। उन्होंने कहा पिछले 20 दिनों में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आशा किरण आश्रय गृह में 14 मौतें हुई हैं। कारण अभी तक ज्ञात नहीं हैं..जब मैं डीसीडब्ल्यू में थी तो मैंने स्थिति का निरीक्षण किया था। यहां स्थिति बहुत खराब है, क्योंकि न तो उचित स्टाफ है और न ही उचित डॉक्टर हैं।