फतेहाबाद के ग्राम तड़ावली में मंगलवार शाम जंगली जानवर पोहप सिंह पुत्र मेवाराम के घर में घुस आया। जानकारी पर घर बालों ने जानवर को कमरे में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं—कोई जानवर को चीता बता रहा है तो कोई इसे लगड़बग्घा होने का दावा कर रहा है।जानकारी पर पुलिस वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।