एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिले के 63 दारोगा इधर से उधर किए हैं। कई चौकी इंचार्जों को बदल दिया गया है। मझोला के टीपी नगर समेत कई चौकी इंचार्जों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने ऐसे कई चौकी इंचार्जों को हटाकर दूसरे स्थान पर तैनात कर दिया है। पुलिस लाइंस से भी कई दारोगाओं को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।