झांसी: बिजौली चौकी के डगरिया गांव में घर के बाहर खेल रहा 10 वर्षीय बच्चा अचानक लापता, पुलिस उसकी तलाश में जुटी
Jhansi, Jhansi | Dec 24, 2024 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली चौकी के डगरिया गांव में घर के बाहर खेल रहा एक 10 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। जिसको ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन बच्चा नहीं मिला वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। दरअसल पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डगरिया गांव का है। जहां घर के बाहर 10 वर्षीय बालक सायन उद्दीन खेल रहा था, जो अचानक से गायब हो गया।