शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर थाना रतनपुर से बोधीबंध तक रन फॉर यूनिटी (मैराथन दौड़)काआयोजन किया गया ।जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया। जीतने वाले प्रतिभागियों को रतनपुर पुलिस द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ रतनपुर एवं आत्मानंद स्कूल के शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहे।