गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत खेड़ा गांव मे गुरुवार को दोपहर 12बजे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हजारों की तादात में सनातन धर्म प्रेमी लोग मौजूद रहे। मनीष पंचाल साकरिया ने बताया कि खेड़ा मंडल के तत्वावधान में साकरिया,भीमसौर नवागांव नथेली,सज्जनपुरा,भाणतलाई,खेड़ा ढाणी,मड़कोला आदि गांवों से पुरुष,महिला,युवा एवं सनातन भक्तप्रेमी सज्जनों की मौजूदगी रही।