बारां: कोटा में आयोजित अंडर 7 शतरंज प्रतियोगिता में बारां के रोहान पौराणिक ने रचा इतिहास, प्राप्त किया प्रथम स्थान
Baran, Baran | Dec 23, 2025 कोटा में आयोजित आल इंडिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता में बारां के रोहान पौराणिक ने इतिहास रच दिया।रोहान ने अंडर 7 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात आंध्रप्रदेश राजस्थान सहित कई राज्यों के 71 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रोहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।