पीलीभीत: सुंदर नगर आंगनबाड़ी केंद्र के पास बेहोशी की अवस्था में मिला अज्ञात युवक, उपचार के दौरान हुई मौत
पीलीभीत जनपद के भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के गांव सुंदर नगर व थाना माधोटांडा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के पास में एक अज्ञात युवक बेहोशी अबस्था में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने उसको 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां उपचार के दौरान अज्ञात युवक की मौत हो गई। चिकित्सक ने मामले की सूचना पूरनपुर कोतवाली पुलिस को दी।