बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन ने अमेरिका व इजराइल पर जताई नाराजगी, दोनों देशों को बताया इस्लाम का दुश्मन तथा ट्रंप को कहा बेवकूफ
इजराइल और हमास के बीच जारी लंबे संघर्ष और हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान पर इजराइल के हमले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को इस्लाम का दुश्मन करार देते हुए अरब देशों को भी चेताया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने सोमवार समय लगभग सुबह के 11:00 बजे दिया बयान।