गुना: भाजपा मंडल म्याना के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत आधा दर्जन गांवों में योजनाओं की दी जानकारी, लगाई चौपाल
Guna, Guna | Feb 12, 2024 गुना के भाजपा मंडल म्याना के आधा दर्जन गांवों में गांव चलो अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाहा, मंडल संयोजक भूपेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थी लोगों से संवाद किया एवं लोगों की समस्याओं को जाना।