रहुई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 अंतर्गत मंदिलपुर गांव स्थित बाबा बख़्तौर के मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। अखंड कीर्तन का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। ग्रामीण संजय यादव, राज बल्लम, शंभू यादव.