हिलसा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में SDO ने कोचिंग संचालकों के साथ की बैठक, कहा- बिना लाइसेंस के नहीं खोलें कोचिंग
Hilsa, Nalanda | Aug 14, 2024 हिलसा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में कोचिंग संचालकों के साथ एसडीओ प्रवीण कुमार ने बैठक किया। बैठक के दौरान साफ लफ्जों में कहा है कि दिल्ली में हुए कोचिंग में मौत मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।अब शहर में बिना लाइसेंस के कोचिंग का संचालन नहीं होगा। लाइसेंस के साथ-साथ अग्निशामक संबंधित उपकरण भी लगते होंगे।