नरसिंहगढ़: रक्षाबंधन पर 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा शगुन, आज नरसिंहगढ़ से होगा ₹1859 करोड़ का अंतरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 पात्र महिलाओं के खातों में 1859 करोड़ 1 लाख 32 हजार 350 रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। योजना का उद्देश्य है कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं।