भांडेर: पण्डोखर धाम के रुद्र वालीमाता मंदिर में बेलगाड़ी व घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, उमड़ी हजारों की भीड़
Bhander, Datia | Mar 26, 2026 भांडेर के पण्डोखर धाम में रुद्र बाली माता मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर 01 बजे से शाम 06 बजे तक बेल गाड़ी एवं घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामजी रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे।