बांसडीह विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुल्तान पठान को सोमवार की दोपहर 1 बजे बहेरी स्थित कैंप कार्यालय में जिला बलिया कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान, जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान ने अपने हाथों से पार्टी की टोपी व गमछी पहनाकर उनको बधाई दी।