सफीपुर: सफीपुर क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी पुल पर सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल
सफीपुर क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार सूरज निषाद (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सूरज सड़क पर लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी सफीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बता