सोहावल: चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज महोली में बोर्ड परीक्षा की टॉप टेन सूची में शामिल बच्चों का हुआ सम्मान
सोहावल शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज महोली के बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल प्रतिभाशाली छात्र छात्राओ का समरोह पूर्वक सम्मान किया गया। कालेज प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में बिद्यालय की प्रवन्धक डॉक्टर अनामिका सिंह ने बच्चों को माला पहनाकर तथा सील्ड देकर सम्मानित किया।